बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैडर के सभी IAS अफसर दें संपत्ति का ब्योरा...सरकार ने जारी किया पत्र

बिहार कैडर के सभी IAS अफसर दें संपत्ति का ब्योरा...सरकार ने जारी किया पत्र

PATNA: नीतीश सरकार हर साल सरकारी अधिकारियों से लेकर कर्मियों की संपत्ति की जानकारी मांगती है. जानकारी लेने के बाद उसे सार्वजनिक किया जाता है. हालांकि संपत्ति की जानकारी देने में बड़ी संख्या में ऐसे भी सरकारी सेवक हैं जो अर्जित प्रॉपर्टी को साझा कम करते हैं छुपाते अधिक हैं. बिहार सरकार ने आज सभी आईएएस अधिकारियों से उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा है. 

हर साल संपत्ति का ब्योरा मांगने की खानापूर्ति

नीतीश सरकार हर वर्ष बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी से लेकर आईपीएस अफसर, बिहार प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा से लेकर अन्य सरकारी सेवकों की संपत्ति की जानकारी मांगती है. इसी कड़ी में आज सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से 31 दिसंबर 2023 की स्थिति के आधार पर अचल संपत्ति की विवरणी ऑनलाइन समर्पित करने को कहा है. सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि 31 दिसंबर 2023 को समाप्त हो रहे वर्ष तक की अचल संपत्ति को 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से देें.


Suggested News