बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरजेडी सांसद का एलान, उनकी सम्पत्ति समाज के लिए, कुछ लोग हड़पने की साजिश में, सावधान हो जायें !

आरजेडी सांसद का एलान, उनकी सम्पत्ति समाज के लिए, कुछ लोग हड़पने की साजिश में, सावधान हो जायें !

PATNA : राजद के राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने एक रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका एक चचेरा भाई भी शामिल है। अमरेन्द्र धारी सिंह ने कहा कि उनका गांव पटना जिले के दुल्हिनबाजार इलाके में स्थित है। उन्होंने कहा की हमारी संपत्ति बिहार के सात आठ जिलों के साथ देहरादून और दिल्ली में भी है, जिसपर विवाद चल रहा है। 

उन्होंने कहा की मेरी दादी के बहन के परिजनों ने फर्जी कागजात बनाकर उस संपत्ति को धड़कने की कोशिश की थी। हालांकि जिन कागजातों को उन्होंने पेश किया था, उसे सुप्रीम कोर्ट से खारिज कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि दीघा में काफी जमीनें हैं। वही पाटलिपुत्र स्टेशन के पास भी जमीने है। अब एक सेवानिवृत्त इनकम टैक्स अधिकारी संपत्ति को हड़पने के लिए फर्जी कागजात बना चुके हैं। जिनके साथ मेरा चचेरा भाई भी मिला है।

सांसद ने कहा की अब हमारे लीगल टीम ने ने इन लोगों को नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी फर्जी कागजात बनाकर खुद को राजा घोषित किए हुए है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे न्यायालय के फैसले का इन्तजार करेंगे। लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है की इन लोगों ने बहुत सारे जमीनो को बेच दिया है। अमरेन्द्रधारी सिंह ने कहा की उन्हें अपनी सम्पत्ति पत्नी और बच्चों के लिए नहीं छोड़ना है। वे पैसे का उपयोग समाज सेवा में करते हैं।

Suggested News