बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा चुनाव परिणाम : मध्य प्रदेश फिर चला भाजपा के साथ, राजस्थान में रिवाज बरकरार, छतीसगढ़- तेलंगाना आएगा कांग्रेस के हाथ

विधानसभा चुनाव परिणाम : मध्य प्रदेश फिर चला भाजपा के साथ, राजस्थान में रिवाज बरकरार, छतीसगढ़- तेलंगाना आएगा कांग्रेस के हाथ

DESK. चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए रविवार को मतगणना हो रही है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहाँ कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले में भाजपा ने शुरुआती रुझानों में बढत बनाई है. वहीं छतीसगढ़ में सत्ता में फिर से वापसी का कांग्रेस का दावा मजबूत होता दिख रहा है. वहीं दक्षिण भारत के तेलंगाना में भी कांग्रेस बड़ी जीत की ओर कदम बढ़ाते दिख रही है.

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की। एक शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा एक बार फिर से सत्ता में वापसी करते दिख रही है. यहां 144 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल होती दिख रही है. वहीं कांग्रेस सिर्फ 84 सीटों पर बढत बनाये है. 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी दल कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 55, भाजपा 33 सीट पर आगे हैं। शुरुआत में डाक मतपत्रों की गिनती की गई। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए आज सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। सुरक्षाकर्मी राज्य के 33 जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीट के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया और मतगणना केंद्रों पर रखा गया है। इन केन्द्रों पर पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। यहां कांग्रेस 70 जबकि बीआरएस 40 सीटों पर जीत हासिल करते दिख रही है. 

राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के 199 सीटों पर चुनाव हुए थे. इसमें 100 सीटों पर भाजपा ने बढत बनाई है, वहीं कांग्रेस करीब 85 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अतिरिक्त 15 सीटों पर अन्य आगे हैं. 

 

Suggested News