बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थन में उतरी कांग्रेस,कहा-MLA को परेशान कर रही पुलिस

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थन में उतरी कांग्रेस,कहा-MLA को परेशान कर रही पुलिस

पटनाः मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थन में बिहार कांग्रेस उतर गई है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि विधायक के साथ पुलिस ठीक वर्ताव नहीं कर रही है।पुलिस की कार्रवाई से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें जानबूझ कर फंसाया जा रहा है।

मदनमोहन झा ने कहा कि अगर किसी ने कोई गलती की है उसको सजा मिलनी चाहिए लेकिन जानबूझ कर किसी को फंसाना टीक नहीं।उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के मामले में ऐसा लग रहा है कि किसी साजिश के तहत उनको फंसाया जा रहा है।

आपको बता दें कि अनंत सिंह भले हीं निर्दलीय विधायक हों लेकिन उनकी पत्नी नीलम देवी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।लिहाजा कांग्रेस पार्टी अब खुलकर अनंत सिंह के समर्थन में खड़ी हो गई है।

Suggested News