बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बाल सुधार गृह से पांच बंदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

BIHAR NEWS : बाल सुधार गृह से पांच बंदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

KHAGARIA : खगड़िया बाल सुधार गृह में रह रहे पांच बाल बंदी के फरार हो जाने का मामला सामने आया है।सभी बंदी फर्स्ट फ्लोर में लगी खिड़की को तोड़कर छलांग मारकर भाग गए है।घटना के बाद से बाल सुधार गृह प्रशासन और चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस हरकत में आई है। लेकिन  किसी भी बाल बंदी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। 

इन सब के बीच सदर SDM धर्मेंद्र कुमार ,SDPO सुमित और  खगड़िया बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक बाल सुधार गृह पहुंचे और ऑन ड्यूटी अधिकारी और कर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इधर सहायक निदेशक ने कहा कि बाल सुधार गृह में कुल 49 बाल बंदी थे। लेकिन 5 बंदी खिड़की तोड़कर फरार हो गए है। 

फरार बंदी में दो खगड़िया जिले का और तीन बेगूसराय जिले का रहने वाला है। लिहाजा सभी के अभिभावकों को सूचना देकर कहा गया है अगर उनके बच्चे अपने घर पर आते हैं, तो उन्हें फौरन आत्म समर्पण करवाएं। हालांकि इस बाबत चित्रगुप्तनगर थाना में सनहा दर्ज किया गया है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News