बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फ्लोर टेस्ट से पहले सत्ता पक्ष को धूल चटाने की रणनीति में जुटा विपक्ष, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह और पूर्व सीएम राबड़ी पहुंचीं तेजस्वी आवास

फ्लोर टेस्ट से पहले सत्ता पक्ष को धूल चटाने की रणनीति में जुटा विपक्ष, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह और पूर्व सीएम राबड़ी पहुंचीं तेजस्वी आवास

PATNA: बिहार की नई सरकार के फ्लोर टेस्ट के पहले पक्ष विपक्ष अपने अपने विधायकों को साधने में लगी हुई है। कल यानी 12 फरवरी को नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। ऐसे में विधायकों को टूट का डर हर पार्टी में देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां कांग्रेस पहले ही अपने विधायकों को हैदराबाद भेज चुकी थी, जो कि आज शाम तक पटना वापस आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी विधायक राजद और माले के विधायकों के साथ तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे। दरअसल, बीते दिन यानी 10 फरवरी को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने आवास पांच देश रत्न मार्ग में राजद विधायकों के साथ बैठक की थी, लेकिन बैठक खत्म होने के बाद भी विधायक तेजस्वी यादव के आवास में ही हैं।   

वहीं तेजस्वी यादव के आवास पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि शाम तक कांग्रेस के सभी विधायक पटना पहुंच जाएंगे। जिसके बाद सभी पांच देश रत्न मार्ग स्थित तेजस्वी के आवास पर पहुंचेंगे। सभी आज तेजस्वी यादव के घर पर ही रहेंगे। मालूम हो कि, टूट के डर से कांग्रेस ने 4 फरवरी को ही अपने सभी विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची हैं। तेजस्वी कल से ही यहां सभी विधायकों को नजरबंद कर रखे हुए हैं। जानकारी के अनुसार महागठबंधन के सभी विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे और कल सुबह विधानसभा फ्लोर टेस्ट के लिए पहुंचेंगे। वहीं बीते दिन से मौजूद RJD विधायक और MLC को तेजस्वी के आवास पर सुबह व्याम के बाद चाय और बिस्कुट दिया गया है। वहीं बीती रात की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ गिटार बचाते और संगीत का आनंद उठाते दिख रहे हैं।

बता दें कि, तेजस्वी यादव ने विधायकों के लिए खाने-पीने का भरपुर व्यवस्था किया है। आज सुबह विधायकों को नास्ते में पूरी सब्ज़ी और जलेबी दिया गया है। वहीं दोपहर में नॉन भेज और भेज भोजन का इंतजाम किया गया है। पटना के एक नामी होटल के खानसामा के द्वारा विधायकों के लिए नास्ता और भोजन बनाया जा रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार दोपहर में तेजस्वी अपने विधायकों के साथ क्रिकेट खेलेंगे। शाम को चूड़ा और हरा चना का नास्ता विधायक करेंगे। वहीं रात में भेज खाने का इंतजाम होगा।

 

Suggested News