बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बेतिया डीएम ने किया समीक्षा बैठक, पदाधिकारियों के साथ पूर्व तैयारियों का किया निरीक्षण

BETTIHA: बाढ़ सुरक्षा सप्ताह समारोह के अंतर्गत गुरूवार को बेतिया के डीएम दिनेश कुमार राय ने गंडक पार मधुबनी प्रखंड स्थित सभागार में समीक्षा बैठक किया। इस समारोह में गंडक पार स्थित सभी चारों प्रखंडों मधुबनी, भितहां, ठकराहां और पिपरासी के सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। 

गंडक दियारा पार के सभी चार प्रखंड बाढ़ से प्रत्येक साल प्रभावित होते हैं। लिहाजा डीएम दिनेश कुमार राय ने मधुबनी प्रखंड सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस समीक्षात्मक बैठक में बाढ़ से पूर्व तैयारियों को लेकर चर्चा किया गया। साथ हीं बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय किस तरह प्रशासन उससे निपटेगी, उस मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा डीएम ने पीपी तटबंध पर कराए जा रहे कटावरोधी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित विभाग और अधिकारियों को दिया। 

बता दें कि, मधुबनी, पिपरासी, ठकराहा और भितहा प्रखंड के निचले इलाकों में प्रत्येक साल बाढ़ आती है। यही वजह है की प्रशासन गंभीरता से बाढ़ के पूर्व तैयारियों में जुटा हुआ है। डीएम ने इस दौरान सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को सरकार की योजनाओं को भली भांति मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से बाढ़ के समय पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।

Nsmch
NIHER

समीक्षात्मक बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं से डीएम को रूबरू करवाया। डीएम ने इन समस्याओं के तत्काल निदान का आश्वासन दिया और फिर उसके बाद देवीपुर के योगी टोला में अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले। सभी परिवारों के बीच 19 - 19 हजार के चेक का वितरण भी किया। बता दें की रविवार को आग लगने से तकरीबन 50 घर जल गए थे। लिहाजा बेघर लोगों को तत्काल मुआवजा की राशि के तौर पर डीएम ने चेक वितरण किया।