बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधान परिषद के सदस्य के रूप में भगवान सिंह कुशवाहा ने ली शपथ, सीएम नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

विधान परिषद के सदस्य के रूप में भगवान सिंह कुशवाहा ने ली शपथ, सीएम नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

PATNA : बिहार विधान परिषद् के माननीय का. सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा  भगवान सिंह कुशवाहा को बिहार विधान परिषद् के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। बता दें कि उच्च सदन में राम बली सिंह का स्थान रिक्त हो जाने के कारण हुए उप चुनाव में निर्विरोध रूप से निर्वाचित किए गए हैं।



  शपथ ग्रहण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, राज्य सभा सांसद एवं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय  संजय कुमार झा, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, सदस्य  राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, पूर्व सदस्य सतीश कुमार एवं रामेश्वर महतो उपस्थित थे। 



शपथ ग्रहण की शुरुआत में बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा द्वारा निर्वाचन संबंधी अधिसूचना एवं महामहिम राज्यपाल महोदय का माननीय कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को शपथ ग्रहण कराने से संबंधित अधिकृत करने से संबंधित अधिसूचना पढ़ी गई। 


Suggested News