बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संपत्ति के लिए अपनों का खून, भतीजे ने सगे चाचा की गला काटकर ले ली जान

संपत्ति के लिए अपनों का खून, भतीजे ने सगे चाचा की गला काटकर ले ली जान

Sasaram : रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक भतीजे ने अपने सगे चाचा की हत्या कर दी है। आरोपी भतीजे के पिता के बयान पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के चेनारी थाना अंतर्गत उर्दा गांव में एक बुजुर्ग गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के सगे भतीजे पर लगा है। 

बताया जा रहा है कि मृतक ददन तिवारी अपने घर के छत पर सोए हुए थे, इसी बीच बगल के छत से फांदकर उनका भतीजा चंदन तिवारी आया और धारदार हथियार से बुजुर्ग का गला रेत दिया। जिसके बाद चीखने चिल्लाने की आवाज से जब लोग जागे तो ददन तिवारी को घायल अवस्था में देखकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। 

घटना के पीछे संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है। वहीं मृतक के भाई ललन तिवारी ने बताया कि उनके पुत्र चंदन ने ही उनके भाई की हत्या की है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर भतीजे चंदन तिवारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार चंदन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News