बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंगः बाहुबली विधायक अनंत सिंह कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार...

बिग ब्रेकिंगः बाहुबली विधायक अनंत सिंह कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार...

पटनाः बड़ी खबर पटना से है जहां मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस को साक्ष्य मिल गया है।उसी आधार पर विधायक की गिरफ्तारी भी हो सकती है।बाहुबली विधायक और अपराधियों के बीच बातचीत का जो ऑडियो मिला है वह प्रथम दृष्टया असली है।उसी आधार पर विधायक  को गिरफ्तार किया जाएगा।  जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि गिरफ्तारी को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पटना पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक शंभु सिंह की हत्या की साजिश रचने के मामले में विधायक अनंत सिंह की गिऱप्तारी हो सकती है। 

क्या था मामला

पंडारक में बीते 14 जुलाई को पुलिस ने भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या के इरादे से पंडारक पहुंचे तीन अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा गया था। उन अपराधियों ने पूछताछ में कई लोगों के नाम बताए हैं। जिसमे एक नाम मोकामा विधायक अनंत सिंह का भी है, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल गए है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों ने अनंत सिंह का सीधे तौर पर नाम लिया हैं वहीं वायरल ऑडियो को प्रथम दृष्टा में सही पाया गया हैं । पटना की एसएसपी गरिमा मलिक और पुलिस मुख्यालय के वरीय पुलिस अधिकारी सबूतों की समीक्षा कर रही हैं । राजनीति गलियारे में जहां इसकी चर्चा जोरों पर हैं वहीं विधायक अनंत सिंह और इनके समर्थक मौन हैं । 

विधानसभा सत्र खत्म होने का इंतजार

बताया जाता है कि पटना पुलिस विधानसभा सत्र खत्म होने का िंतजार कर रही है।26 जुलाई यानि शुक्रवार को सदन का अंतिम दिन है।उसके बाद विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है।

Suggested News