बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : राजधानी में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

BIG BREAKING : राजधानी में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

RANCHI : अभी-अभी राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि राजधानी के इटकी थाना क्षेत्र के गढ़ गांव में एक महिला की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका का नाम गीता देवी बताया जा रहा है। वहीं उसके पति का नाम सत्येन्द्र गोप है जो   किसी निजी कंपनी में गार्ड का काम करता है। 

घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। घटना के पीछे का कारणों को पता नहीं चल पाया है। 

फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच में जुटी है। 

कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News