बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : यूनिर्वसिटी और कॉलेजों से हटाए जायेंगे दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारी, विवि प्रशासन ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर : यूनिर्वसिटी और कॉलेजों से हटाए जायेंगे दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारी, विवि प्रशासन ने जारी किया आदेश

Dhanbad : कॉलेजों में दैनिक वेतन  पर कार्यरत तृतिय और चतुर्थ वर्ग के पद पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए  बुरी खबर है। उनकी नौकरी खत्म होने जा रही  है। 

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने धनबाद और बोकारो के सभी अंगीभूत कॉलेजों में दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को हटाने का आदेश दिया है। जारी आदेश में सभी कॉलेज के प्राचार्यों को दैनिक वेतन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए विवि को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। 

रजिस्ट्रार कर्नल एमके सिंह ने सभी कॉलेजों को जारी पत्र में कहा है वर्तमान में विवि व महाविद्यालय स्तर पर तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को दैनिक वेतन पर नहीं रखा जा सकता है। यह श्रम विभाग झारखंड सरकार के नियमों के भी खिलाफ है। 

विवि प्रशासन ने अपने पत्र में कहा है कि उक्त कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए कॉलेज प्राचार्य के आदेश पर विवि एकाउंट ‘ए’ से भुगतान करता है, जो गलत है। तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। 

Suggested News