बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : कटिहार में कांवरियों से भरी बस पलटी, एक की मौत कई गंभीर रुप से घायल

बड़ी खबर : कटिहार में कांवरियों से भरी बस पलटी, एक की मौत कई गंभीर रुप से घायल

KATIHAR : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांवरियों से भरी बस पलट गई है। इस घटना में जहां एक कांवरिया की मौत हो गई है। वहीं तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना से संबंध में बताया जा रहा है कि नेपाल के सप्तरी जिले से लगभग 70 कांवरियों से भारी बस देवघर जा रही थी। इसी दौरान जिले के पोठिया ओपी थाना क्षेत्र स्थित स्टेट हाईवे 77 पर नरहैया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। 

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच बस में फंसे कांवरियों को निकाल स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। 

बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से यह घटना हुई है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

 

Suggested News