बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में बिहार सदनः CM नीतीश ने किया उद्घाटन,कहा- हम काम करते हैं प्रचार नहीं...

दिल्ली में बिहार सदनः CM नीतीश ने किया उद्घाटन,कहा- हम काम करते हैं प्रचार नहीं...

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में बिहार सदन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 169 भवनों का उद्घाटन और 73 भवनों का शिलान्यास किया। वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री शामिल हुए।

हम काम करते हैं प्रचार नहीं

उद्घाटन-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज 1411 करोड़ रू की लागत से निर्मित 169 योजनाओं का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही 725 करोड़ रू लागत से बनने वाली 73 भवनों का शिलान्यास किया है। अब भवनों के मेंटेनेन्स का काम भी होगा। मकसद सिर्फ निर्माण का काम नहीं बल्कि देखभाल भी जरूरी है। इसके लिए काम प्रारंभ कर दिया गया है। आज जो बिहार सदन का उद्घाटन हुआ है इसके लिए काफी पहले सोचा था। अब जाकर यह सपना साकार हुआ है। दिल्ली में पहले दो भवन थे लेकिन उससे काम नहीं चल रहा था। दिल्ली में बिहार के जो दो भवन हैं उसका भी विस्तार करना है। पहले से बिहार भवन और बिहार निवास था तीसरे भवन का नाम बिहार सदन रखा है। अब दिल्ली में बिहार के लोगों को दिल्ली में कोई परेशानी नहीं होगी।  

बिहार सदन के मेंटेनेन्स में नहीं हो कोई कमी   

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सदन का मेंटेनेन्स बढ़िया से हो। इसके लिए मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि इस भवन के रख-रखाव को लेकर अगर स्टाफ की जरूरत हो उसे पूरा करें लेकिन मेंटेनेन्स में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हमलोग जो काम करते हैं उसे प्रचारित नहीं करते हैं। हमारे काम को लोग नहीं जानते हैं. भवन निर्माण विभाग अब फ्लाई ऐश से निर्मित ईंट से निर्माण का कार्य करा रहा है। मिट्टी के ईंट पर अभी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है,लेकिन आगे चलकर ऐसा हो सकता है। क्यों कि मिट्टी के ईंट बनाने में धरती को काफी नुकसान होता है जो पर्यावरण के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। हमलोगों के लिए बोधगया एतिहासिक जगह है वहां हम स्टेट गेस्ट हाउस बनवा रहे हैं। आज शिलान्यास किया गया है। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय वैशाली में बन रहा है। यह ऐसा संग्रहालय बनेगा जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग आयेंगे। साईंस सिटी का निर्माण करा रहे हैं। देश के कई राज्यों में साईंस सिटी है। कोलकाता में हम जाकर देखे थे उसी समय से मेरे मन में इसका विचार आया। 640 करोड़ 55 लाख की लागत से पटना में साईंस सिटी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले क्या होता था,भवन बन गया उसके बाद कोई काम नहीं। जिससे कोई फायदा नहीं मिलता था। लेकिन अब भवन निर्माण के साथ बाकी का काम भी एक साथ किया जाता है। अब मेंटेनेन्स का काम भी किया जा रहा है। 



Suggested News