बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को घेरा, पूछा- कैसे बढ़ी 10 वर्षों में 1600 गुणा आपकी आय ?

बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को घेरा, पूछा- कैसे बढ़ी 10 वर्षों में 1600 गुणा आपकी आय ?

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बिहार भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उनको महाघोटालेबाज करार दिया। बिहार भाजपा ने हैशटैग #JawabDoRahul के साथ एक के बाद एक दर्जनों पोस्ट और ट्वीट कर उनसे सवाल पूछे। इन सवालों में एजेएल घोटाले से लेकर एच एल पाहवा से संबंधों और यूनिटेक से संपत्ति खरीदने तक के बारे में सवाल पूछे गए। बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछा-बताइए 10 वर्षों में आपकी आय 1600 गुणा कैसे बढ़ी?

बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया पर दर्जनों पोस्ट और ट्वीट कर राहुल गांधी से जुडे घोटालों की लंबी फेहरिस्त गिनाई है। इन घोटालों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है।

बता दें कि कल ही बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी तीखा हमला करते हुए राहुल गांधी को झूठों का सरताज और गरीबों से क्रूर मजाक करने वाला करार दिया था। राहुल के गरीबों को 72 हज़ार सालाना देने के वादे को हवाबाजी बताते हुए आज बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया पर राहुल को घोटालों में लिप्त बताते हुए ट्वीट्स औऱ फेसबुक पोस्ट की झड़ी लगाते हुए उनसे कई सवाल पूछे। 

भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान 2019 के सोशल मीडिया अभियान प्रमुख नरेंद्रनाथ ओझा ने कहा ‘हमारा सीधा सा मत है। हम सकारात्मक अभियान चला रहे हैं। केंद्र और राज्य स्तर पर जो विकास की धारा बही है, उसे ही हम जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। हां, इस बीच राहुल गांधी या कांग्रेस के जो झूठ हैं, जो घोटाले हैं, हम उनको भी तर्कों और तथ्यों के साथ जनता के बीच सोशल मीडिया के जरिए पहुंचा रहे हैं।’

Suggested News