बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त पंचायतों की सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सही पाई गई

BIHAR NEWS: जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त पंचायतों की सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सही पाई गई

KHGARAIA: खगड़िया जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने गोगरी अंचल के बाढ़ ग्रस्त पंचायतों बन्नी, झिटकियां, बोरना और रामपुर में संचालित किए जा रहे सामुदायिक रसोइयों का भ्रमण किया और वहां दाल-चावल एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता को परखा। जांच में डीएम ने सभी जरूरतें संतोषजनक पाई।

जिलाधिकारी ने रामपुर में 2 सामुदायिक रसोई, झिटकियां में 1 सामुदायिक रसोई, बोरना में 1 सामुदायिक रसोई और बन्नी में चल रहे 3 सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। इन रसोइयों में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के लोग भोजन प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से भी भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य राहत कार्यों के संबंध में फीडबैक लिया। लोगों ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी है। अधिकतर लोगों को जीआर राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हो चुकी है। कुछ लोगों ने अपना नाम सूची में ना रहने के संबंध में जानकारी दी‌। इस पर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी गोगरी को छूटे हुए लोगों का नाम जोड़कर सूची अग्रसारित करने का निर्देश दिया। जिला स्तर पर कोई विलंब नहीं किया जा रहा है और त्वरित कार्रवाई करते हुए जीआर राशि का भुगतान कराया जा रहा है। अधिकांश लोगों को पॉलीथिन शीट उपलब्ध करा दिया गया है, फिर भी कुछ लोगों ने पॉलिथीन शीट ना मिलने की शिकायत की। 

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले को पॉलीथिन शीट प्राप्त होते ही छूटे हुए लोगों के बीच इसको वितरित करा दिया जाएगा। रामपुर में पशु चारा के वितरण के संबंध में भी लोगों ने अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने वहां पर पशु चारा वितरण का निर्देश भी दिया। लोगों ने तेजी से बाढ़ के पानी के उतरने की भी जानकारी दी।

Suggested News