बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत व्यवस्था देख कहीं हुए संतुष्ट तो कहीं हुए नाराज, अधिकारियों को दिये निर्देश

BIHAR NEWS: डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत व्यवस्था देख कहीं हुए संतुष्ट तो कहीं हुए नाराज, अधिकारियों को दिये निर्देश

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को बेनीपुर अंचल के जरिसो पंचायत के तीन ग्रामों का भ्रमण कर वहां के बाढ़ पीड़ितों के बीच चलाये जा रहे राहत कार्य का जायजा लिया। डीएम ने जरिसो पंचायत अंतर्गत जरिसो गांव के सामुदायिक भवन में चल रहे सामुदायिक किचन का अवलोकन किया, लेकिन वहां की व्यवस्था दुरूस्त नहीं रहने एवं सभी पंजी का संधारण नहीं रहने के कारण उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। 

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि वहां पशुचारे का वितरण किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने महदेई ग्राम का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का जायजा लिया। जहां कई बटाईदारों ने बताया कि विगत वर्ष फसल क्षति का लाभ उन्हें नहीं मिला था। जिस बाबत जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि फसल क्षति का ठीक से आकलन करवा लें तथा बटाईदारों को भी इसका लाभ दिलवायें। इसके लिए कृषि समन्वयक एवं संबंधित वार्ड सदस्य प्रमाणित करेंगे कि बटाईदार किस फसल की कितनी जमीन में खेती की है। उन्होंने ग्रामीणों के फीडबैक पर अंचलाधिकारी, बेनीपुर को बाढ़ प्रभावित परिवारों का ठीक से सर्वें कराकर आवश्यकतानुसार पॉलीथिन शीट्स का वितरण उनके बीच करवाने के निर्देश दिये। 


निरीक्षण के क्रम में डीएम ने जरिसो पंचायत के लवानी ग्राम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लवानी का भ्रमण किया और वहां चल रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। डीएम ने यहां की पूरी व्यवस्था देखी और संतुष्ट नजर आये। वहां पानी से कटे हुए दूसरे गांव के 200 लोगों को नाव के माध्यम से वहीं से भोजन पहुंचाया जा रहा था। भ्रमण के दौरान नाव भोजन पहुंचा कर वापस आ रहा था। जिसके बर्तनों की सफाई एवं व्यवस्था भी प्रशंसनीय दिखी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि वहां के सभी पंजी का संधारण अच्छी तरह से किया गया है तथा व्यवस्था भी बहुत अच्छी की गयी है। व्यवस्था से जिलाधिकारी प्रसन्न दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसी ही व्यवस्था सभी जगह होनी चाहिए। भ्रमण के दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर प्रदीप कुमार झा, जिला आपदा प्रभारी सत्यम सहाय, वरीय उप समाहर्त्ता राहुल कुमार, अंचलाधिकारी, बेनीपुर एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Suggested News