बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : हद कर दी! लोगों को भोजन कराने का अधिकार भी सरकार ने छिना, पप्पू यादव की सेना को nmch में खाना बांटने से पुलिस ने रोका

BIHAR NEWS : हद कर दी! लोगों को भोजन कराने का अधिकार भी सरकार ने छिना, पप्पू यादव की सेना को nmch में  खाना बांटने से पुलिस ने रोका

PATNACITY : जाप प्रमुख पप्पू यादव को बढ़ती लोकप्रियता को लेकर कहीं न कहीं सरकार के मन में डर उत्पन्न हो गया है। यही कारण है कि पहले पप्पू यादव को लॉकडाउन के उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, वहीं उनकी पार्टी की तरफ से कोरोना मरीजों और उनके परिजनों के बीच खाना परोसने पर भी रोक लगा दी है। मंगलवार को जाप कार्यकर्ताओं को एनएमसीएच में खाना परोसने से रोक दिया गया। जबकि इससे पहले पार्टी की तरफ से लगातार मरीजों के अटेडेंट को खाना पहुंचाया जा रहा था। 

लोगों ने जताई नाराजगी

जिस तरह पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई और उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को खाना बांटने से रोका गया। उसके बाद  mch के  मरीजो के अटेन्डेन्ट में खासा नाराजगी देखा जा रहा है।पप्पू यादव की पार्टी ने मरीजो के खाने पीने के अनवरत व्यबस्था की हुई थी और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज उनके पार्टी के  नेता पूर्वी जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद ,भानू यादव,तथा अन्य नेताओं ने nmch में  खाना लेकर पहुचे लेकिन उन्हें nmch के मुख्य द्वार पर ही पुलिस ने खाना बांटने से रोक दिया। जिसके कारण अस्पताल के गेट से मरीजों के अटेडेंट को खाने के पैकेट बांटे गए। सारे मरीज के अटेन्डेन्ट ने अपने हाथों में पप्पू यादव के समर्थन में तख्तियां लेकर उन्हें रिहा करने की भी मांग की है।nmch से पप्पू यादव के समर्थन में रिहा करने की आवाज बुलंद की।

बता दें कि पप्पू यादव को आज लॉकडाउन के उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उन्हें गांधी मैदान घंटों बैठाया गया। वहीं पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। जहां सोशल मीडिया में #REALEASE PAPPU YADAV ट्रेंड कर रहा है। वहीं सरकार के सहयोगी जीतन राम मांझी ने भी पटना पुलिस के इस कदम को मानवता के खिलाफ बताया है।


Suggested News