बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICAL NEWS : केरल की दो पार्टियां हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा में हुई शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन बोले- पूरे देश में पार्टी का होगा विस्‍तार

BIHAR POLITICAL NEWS : केरल की दो पार्टियां हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा में हुई शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन बोले- पूरे देश में पार्टी का होगा विस्‍तार

PATNA : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के प्रावैधिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है और पूरे देश में पार्टी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा की केरल की दो-दो पार्टियां हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) में शामिल हो चुकी हैं। अभी कई प्रांतों में छोटी-छोटी पार्टियों से विलय पर बातचीत चल रही है।

सोमवार को डॉक्टर सुमन ने सदस्यता अभियान के लिए आहूत पार्टी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि पूरे देश में गरीब-दलित समाज के लोग हमें आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को हर वर्ग के गरीबों के अपार समर्थन की शक्ति और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता का यह सुफल है कि हमारी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जगा है। 

समीक्षा बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वर्तमान टेकारी विधायक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि राज्य में सदस्यता अभियान का  लक्ष्य  हम बहुत जल्द प्राप्त कर लेंगे। इस बैठक में सिकंदरा विधायक प्रफुल मांझी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, डॉ वीरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर शरण, रमेश सिंह, राकेश रंजन, रामायण राजभर, कौशलेंद्र कुमार, पंपी शर्मा, राधेश्याम प्रसाद, राजेश्वर मांझी, आर के दत्ता, नंदलाल मांझी, मोहम कमालुद्दीन, श्रवण भुइयां, वरुणेश विजय, शंकर मांझी, गीता पासवान और अनिल रजक साकेत यादव, गिरधारी सिंह ने भी विचार प्रकट किए।

Suggested News