बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS: टीके के लिए ग्लोबल टेंडर का सहारा लें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- प्रेमचंद मिश्रा

BIHAR POLITICS: टीके के लिए ग्लोबल टेंडर का सहारा लें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- प्रेमचंद मिश्रा

PATNA: विधान परिषद के कांग्रेस सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे राज्य के लोगों के लिए कोरोना टीका की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में विफल रहे हैं, उन्हें केंद्र की कृपा की वजाय खुद से पहल कर टीका के लिए ग्लोबल टेंडर का सहारा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने खुद के साधन से अपने-अपने राज्यों के लिए टीका का इंतजाम करने हेतु ग्लोबल टेंडर का सहारा लिया है। यह दुखद और आश्चर्य का विषय है कि नीतीश कुमार बिहार के जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु टीका का पर्याप्त इंतेजाम नही कर पा रहे हैं। यह कितना दुर्भाग्य है कि 12-13 करोड़ की आबादी वाले राज्य को केंद्र सरकार ने कुछ लाख वैक्सीन का झुनझुना थमा दिया और मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं?

उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि आखिर इतने महत्वपूर्ण संवेदनशील और अनिवार्य विषय पर वह केंद्र सरकार की कृपा और दया पर निर्भर क्यों हो गए हैं? वे खुद के द्वारा बिहार के लोगों के लिए टीका उपलब्ध कराने हेतु ग्लोबल टेंडर का सहारा क्यों नहीं ले रहे हैं? आखिर करोड़ो लोगों के जानमाल का सवाल है और सरकार के पास स्वास्थ्य विभाग का 13 हजार करोड़ का बजट भी मुख्यमंत्री राहत कोष के अतिरिक्त मौजूद है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे याद करें कि चुनाव के वक्त उन्होंने और प्रधानमंत्री ने अनेकों चुनावी सभा में राज्य के लोगों से यह वादा किया था कि सरकार में आने पर सभी को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। आखिर उस वादा को भी बिहार के लोग जुमला समझ लें या आप कुछ करेंगे?

Suggested News