बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार STF ने उत्तर बिहार का कुख्यात वांछित नक्सली को किया गिरफ्तार, 14 वर्षों से था फरार

बिहार STF ने उत्तर बिहार का कुख्यात वांछित नक्सली को किया गिरफ्तार, 14 वर्षों से था फरार

पटना. बिहार एसटीएफ ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की विशेष टीम ने उत्तर बिहार का कुख्यात वांछित नक्सली जयंत राम उर्फ सुरेन्द्र राम उर्फ विकास को गिरफ्तार किया है। विकास बगहा-बेतिया सबजोन का सबजोनल कमांडर है। उस पर ढाई दर्जन से अधिक गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर 32 गंभीर मामले दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार विकास उत्तरी बिहार का कुख्यात नक्सली रामबाबु राम उर्फ राजन के दस्ते का प्रमुख सक्रिय सदस्य था, जो पिछले 14 वर्षों से फरार रहकर नक्सली घटना को अंजाम देते आ रहा था। यह नक्सली वर्ष-2020 में लौकरिया (बगहा) थाना क्षेत्र में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था, जिसमें कुख्यात चार नक्सली मारे गये थे।

हार्ड कोर नक्सली विकास ने वर्ष 2018 में वाल्मिकीनगर थानान्तर्गत मलकौली पंचायत के भूतपूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह की हत्या कर दी थी। साथ ही वर्ष 2013 में देवरिया (मुजफ्फरपुर) थानान्तर्गत विष्णुपुर सरैया के विधायक प्रतिनिधि भोला सिंह की हत्या में भी शामिल था।


Suggested News