बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NSA का बिहार दौरा, गया और राजगीर भ्रमण पर अजीत डोभाल

NSA का बिहार दौरा, गया और राजगीर भ्रमण पर अजीत डोभाल

PATNA - देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बिहार दौरे पर हैं। अजीत डोभाल आज सुबह विशेष विमान से पटना पहुंचे। डोभाल पटना एयरपोर्ट से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गया और राजगीर के लिए रवाना हो गए। अजीत डोभाल के इस दौरे को उनका निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक डोभाल अपनी पत्नी के साथ बिहार दौरे पर आए है वे गया और राजगीर में कई जगह पर पूजा अर्चना करेंगे।

डोभाल के दौरे का क्या और भी मकसद ? 

खबर है कि पटना पहुंचते ही अजित डोभाल ने बिहार डीजीपी के.एस द्विवेदी से उनके घर पर जाकर मुलाकात की है। हालांकि NSA अजीत डोभाल का यह दौरा अधिकारिक नहीं है। लेकिन उसके बावजूद  इस बात की चर्चा तेज है कि आखिर डोभाल गया और राजगीर ही क्यों जा कर रहे हैं। बोधगया में आतंकी ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नजर लगातार वहां चौकन्नी है। 

गया के अलावा राजगीर भी बिहार में एक ऐसी जगह है जहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का खूब आना जाना है। ऐसे में अजीत डोभाल का दौरा भले ही निजी हो लेकिन उनके आने भर से कयासों का बाजार गर्म है।

Suggested News