बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजद से अवध बिहारी चौधरी होंगे प्रत्याशी, 12 बजे करेंगे नामांकन

बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजद से अवध बिहारी चौधरी होंगे प्रत्याशी, 12 बजे करेंगे नामांकन

पटना... बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अब विपक्ष ने भी अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। विपक्ष ने सिवान से आरजेडी विधायक अवध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी बनाकर उतारा है तो भाजपा से विजय कुमार सिन्हा के उम्मीदवार बनने की संभावना है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी राजद है तो दूसरे नंबर की पार्टी भाजपा। हालाकि भाजपा ने पहले ही विधानसभा की कुर्सी गठबबंधन में खुद के लिए तय कर रखा था, अब राजद के आने से चुनाव होना तय माना जा रहा है। 

गौरतलब है कि वर्तमान में विधानसभा सत्र चल रहा है और आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी विधायकों के शपथ लेने का कार्यक्रम ही होगा। इस बीच खबर ये भी है कि आज राजद के विधायक दल की बैठक राबड़ी निवास पर हो सकती है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी अगले तीन दिनों में सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तय होगी। राजद विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है और महागठबंधन के अन्य सदस्यों कांग्रेस व वाम दलों के साथ मिलकर इस बार विपक्ष मजबूत भूमिका में है।  

बता दें कि बिहार के चुनाव में 110 सीट लेकर महागठबंधन विपक्ष में भी मजबूत स्थिति में है और 75 सीट के साथ राजद सबसे बड़ी पार्टी। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजद के सामने आने से विधानसभा के अध्यक्ष पद का चुनाव होना और भी रोचक हो जाएगा। 

Suggested News