बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा में बवाल,गुस्से में लाल विधानसभा अध्यक्ष ने एक विधायक को कहा आप हीं बोलिए...

बिहार विधानसभा में बवाल,गुस्से में लाल विधानसभा अध्यक्ष ने एक विधायक को कहा आप हीं बोलिए...

PATNA: बिहार विधानसभा में आज शिक्षा के मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ।सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को मुद्दा उठा।जब शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा जवाब दे रहे थे तो विरोध में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया।विरोध करते हुए विपक्षी सदस्य वेल में आ गए।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष गुस्से में हो गए। राजद विधायक राजेन्द्र कुमार जब बोल रहे थे तो विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी गुस्से में आ गए.उन्होंने कहा कि आप हीं बोलिए हम चुप रहेंगे।

उन्होंने विपक्षी सदस्यों से कहा कि ऐसे सदन चलता है क्या..अगर आपलोगों को यही काम करना है तो कहिए सदन को अभी स्थगित कर देते हैं।तब जाकर विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर लौटे। 

वहीं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्षी सदस्यों की यही स्थिति रही तो जिस तरह से लोकसभा चुनाव में हाल हुआ है उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में होगा।


Suggested News