बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में गंगा नदी के किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर में गंगा नदी के किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पूरब की तरफ गंगा के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पुलिस देर शाम बरामद किया है। शव मिलने के बाद आस-पास के गांव में महिला के पहचान के लिए खोजबीन की गई। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है। 


महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंची। जहां शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे 3 दिनों तक मोर्चरी में रखा जाएगा।

हालाँकि पुलिस लगातार महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि गंगा में डूबने के कारण ही महिला की मौत की बात कही जा रही है। लेकिन अभी तक महिला का कोइ पता नहीं चल पाया है। 

भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट 

Suggested News