बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार बोलेरो ने थाना के वाहन मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

तेज रफ्तार बोलेरो ने थाना के वाहन मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

NAWADA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां कौआकोल प्रखंड के जोरवाडीह गांव के पास गायत्री इंटर बालिका कॉलेज के निकट एक तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। इन तीन गाड़ियों में थाना का वाहन भी शामिल है।

घटना में जहां झंझरिया निवासी एक चालक गंभीर रुप से घायल हो गय़ा। वहीं थाना के वाहन में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि देर रात पुलिस गस्ती कर रही थी उसी दौरान अचानक बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस वालों की किस्मत अच्छी थी कि उन्हें गंभीर चोटे नहीं आई है।  

घटना के पीछे बोलेरो चालक का नशे की हालत में होना बताया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

कौवाकोल थाना प्रभारी ने बताया कि एक बोलेरो चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार में थाना गाड़ी सहित झंझरिया वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी पलटी मार दी।

घटना के बाद आनन-फानन में झंझरिया चालक को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक अशोक कुमार नशे की हालत में गाड़ी चला  रहा था। जिसकी वजह से यह घटना हुई। ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नवादा से  अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News