बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS: लाइन होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत, 5 महिलाएं घायल

BREAKING NEWS: लाइन होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत, 5 महिलाएं घायल

SASARAM: रोहतास जिले के सासाराम में अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया। शिवसागर के बमहौर में एनएच किनारे लाइन होटल पर अनियंत्रित ट्रक ने 10 लोगों को कुचल दिया है। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं 5 महिलाएं गंभी रूप से घायल बताई जा रही हैं।

हादसे के बारे में बताया जाता है कि ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर तथा उसके परिवार यूपी से झारखंड के लातेहार लौट रहे थे। इसी बीच शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर के पास एनएच के किनारे एक लाइन होटल पर सभी लोग रुके थे। जैसे ही सड़क किनारे यह लोग जलपान के लिए ट्रक से उतरे, इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीत्कार मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इस हादसे की सूचना दी गई। पुलिस टीम की मदद से सभी को शिवसागर के पीएचसी लाया गया। जहां से घायल महिलाओं को बोहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों में संतोष लोहरा, दिलीप लोहरा के अलावा 2 साल का आशीष लोहरा तथा 3 साल का बलवंत लोहरा शामिल है। वहीं घायल 7 साल की रेखा कुमारी, 17 साल की कविता कुमारी, 19 साल की फुल कुमारी, 40 साल की सुनीता देवी तथा 28 साल की बासमती देवी व अन्य हैं।

मृतकों का पोस्टमार्टम सासाराम के सदर अस्पताल में कराए जा रही है। इसके लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि भदगड़ के बीच ट्रक चालक भागने में सफल रहा है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खासकर दो बच्चों की मौत से लोग काफी मर्माहत है।


Suggested News