बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तोड़ी रिश्तों की मर्यादा! अपनी ही बेटी के साथ महीनों से दुष्कर्म कर रहा था पिता, कर दिया प्रैग्नेंट

तोड़ी रिश्तों की मर्यादा! अपनी ही बेटी के साथ महीनों से दुष्कर्म कर रहा था पिता, कर दिया प्रैग्नेंट

BETIA /BAGHA : खबर प.चम्पारण के बगहा से है जहा एक 52 वर्षीय पिता ने अपने ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करते आ रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी द्वारा दुष्कर्म का विरोध करने पर बाप ने उसकी पिटाई कर दी और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जब नाबालिग बेटी का डॉक्टरों ने चेक अप किया तो वह पांच माह की गर्भवती निकली। अब पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले के छानबीन में जुटी है।

बगहा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग सगी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का ममला सामने आया है। इस बात की पोल उस समय खुली जब लड़की अस्पताल में इलाज के लिए आई। दरअसल पिता और पुत्री एक कमरे के मकान में साथ साथ रहते थे और इस दौरान दोनों एक बेड पर सोते थे। इस दौरान कलयुगी पिता ने कई दफा अपने बेटी को हवस का शिकार बनाया थाय। लिहाजा बेटी गर्भवती हो गई थी। सोमवार की रात्रि पिता मनमानी कर रहा था तो बेटी ने विरोध किया। जिसके बाद पिता ने बेटी को जान से मारने की नियत से बुरी तरह पिटाई की। लड़की अपने एक रिश्तेदार के साथ बच बचा कर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों के द्वारा इस बात की पुष्टि हुई की वह पांच माह से पेट से है।

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ विनय कुमार ने बताया की उक्त पीड़िता रात्रि में अपने रिश्तेदार के साथ आई। उस समय उसकी हालत काफी खराब थी और बहुत ज्यादा ब्लडिंग हो रहा था। जांच में पता चला की वह चार पांच माह से गर्भवती है लिहाजा उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

बता दें की लड़की का पिता नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसकी उम्र लगभग 53 साल की है। बताया जा रहा है कि उसकी बेटी का उम्र 18 से 19 के बीच का है। दुष्कर्मी पिता की शादी 1990 में हुई थी। जिसके बाद उसे एक पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ। इधर 10 वर्ष पहले पत्नी की मौत हो गई। जिसके बाद लड़की की जिम्मेवारी लड़की की चाची उठाने लगी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद लड़की के पिता ने चाची के पास से जबरदस्ती अपने पास बुला लिया। हालांकि परिजनों ने इसका विरोध भी किया क्योंकि आरोपी के पास एक ही कमरा है। विरोध के बाद कमल किशोर अपने सगे संबंधियों से दूरी बना लिया। 

लड़की ने बताया कि उसके पिता के द्वारा जबरदस्ती संबंध बनाया जाता था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। उसने बताया की घर में एक रूम है जिसमें एक ही बिछावन है दोनों को उसी पर सोना पड़ता था। इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि इस संदर्भ में लड़की के द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है। एफआईआर दर्ज करते हुए लड़की को पुलिस अभिरक्षा में जीएमसीएच बेतिया के लिए भेज दिया गया है।


Suggested News