बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार का कैबिनेट विस्तार, 28 नए मंत्रियों ने किया शपथग्रहण

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार का कैबिनेट विस्तार, 28 नए मंत्रियों ने किया शपथग्रहण

DESK : मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में कुल 28 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. आपको बता दें कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद जब शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कुछ ही मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था.आज कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं. इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेता शामिल रहे.

कौन-कौन बने मंत्री

गोपाल भार्गव-कैबिनेट, विजय शाह-कैबिनेट, जगदीश देवड़ा-कैबिनेट, प्रेम सिंह पटेल-कैबिनेट, यशोधरा राजे-कैबिनेट, भूपेन्द्र सिंह-कैबिनेट, अरविंद सिंह भदोरिया-कैबिनेट, एदल सिंह कंसाना-कैबिनेट, ओपी सकलेचा-कैबिनेट मंत्री,बृजेंद्र प्रताप सिंह-कैबिनेट मंत्री, विश्वास सारंग-कैबिनेट मंत्री, ऊषा ठाकुर-कैबिनेट मंत्री, मोहन यादव-कैबिनेट मंत्री, भारतसिंह कुशवाहा-राज्य मंत्री

इंदर सिंह परमार-राज्य मंत्री, रामखिलावन पटेल-राज्य मंत्री, हरदीप सिंह डांग-कैबिनेट मंत्री, रामकिशोर कांवरे-राज्य मंत्री, राज्यावर्धन दत्तीगांव-कैबिनेट मंत्री, प्रभुराम चौधरी-कैबिनेट, इमरती देवी-कैबिनेट, प्रद्युम्न सिंह तोमर-कैबिनेट, महेंद्र सिसोदिया-कैबिनेट, बृजेन्द्र यादव-राज्य मंत्री, सुरेश धाकड़-राज्य मंत्री, ओपी भदौरिया-राज्य मंत्री, बिसाहू लाल सिंह-कैबिनेट, गिर्राज दंडोतिया-राज्य मंत्री.

कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्यतिरादित्य सिंधिया के गुट से दो नेताओं को मंत्री बनाया गया. सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को पहले ही शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर अप्रैल में शामिल कर लिया गया है. मालूम हो कि कैबिनेट विस्तार से पहले शिवराज ने दिल्ली आकर शीर्ष नेतृत्व के साथ मंथन किया था.


Suggested News