बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिंदुओं को हिंसक कहना दर्शाता है राहुल गांधी की ओछी मानसिकता, भाजपा द्वारा फूंका गया कांग्रेस नेता का पुतला

हिंदुओं को हिंसक कहना दर्शाता है राहुल गांधी की ओछी मानसिकता, भाजपा द्वारा फूंका गया कांग्रेस नेता का पुतला

PATNA: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 30 जून को संसद में हिंदुओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो खुद को हिन्दू कहते हैं वो दिन रात केवल हिंसा...हिंसा...हिंसा...और नफरत...नफरत...नफरत फैलाते हैं। राहुल गांधी के इस बायन से देश भर में सियासी भूचाल आ गया। कई राज्यों में राहुल गांधी का विरोध हो रहा है। कई राज्यों ने तो हिन्दुओं के द्वारा नेता प्रतिपक्ष के पुतले को जलाया जा रहा है।    



इसी कड़ी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी के नेतृत्व में भाजयूमों बलिया के कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए शर्मनाक बयान को लेकर टीडी कॉलेज चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा नेताओं ने इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 



आदित्य तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओं को हिंसक कहना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। राहुल गांधी कभी हिन्दू समाज के हितैषी नहीं हो सकते उनके परिवार ने शुरू से ही सांप्रदायिक हिंसा करवायी है। अतः उनसे बड़ा हिंसक कौन होगा। 



इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, पप्पू गिरी, पिंकू चौबे, प्रियांशु सिंह, अंकिता तिवारी, भोला, अतुलित पांडे, नारायण आदि थे। बता दें कि, संसद में राहुल गांधी के बयान पर खुद पीएम मोदी भी उठकर खड़े हो गए थे। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का विरोध करते हुए कहा था कि, किसी धर्म के लिए हिंसक शब्द का इस्तेमाल करना गंभीर विषय है। 


Suggested News