बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चेतन आनंद ने कर दिया साफ, क्यों लिया तेजस्वी यादव का साथ छोड़ने का फैसला, कहा- बात अगर परिवार की होगी तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

चेतन आनंद ने कर दिया साफ, क्यों लिया तेजस्वी यादव का साथ छोड़ने का फैसला, कहा- बात अगर परिवार की होगी तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

PATNA: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राजद के तीन विधायकों का पाला बदलने के कारण विश्वास प्रस्ताव में विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इन तीन विधायकों में जो एक नाम सबसे महत्वपूर्ण था, वह है आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद। विश्वास प्रस्ताव के बाद सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव से रिश्ता टूटने को लेकर खुलकर बात कही थी। वहीं आज दूसरे दिन विधानसभा पहुंचते ही चेतन आनंद ने अपने पाला बदलने के कारण को स्पष्ट रुप से सामने रखा है। 

चेतन आनंद ने तेजस्वी यादव के घर पर आधी रात को आई पुलिस फोर्स को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव के आवास पर पहली बार पुलिस प्रशासन आई तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव से अनुरोध किया कि वह उन्हें उनक घर जाने दे ताकि वह जो गलतफहमी हुई है, उसे दूर कर सकें। लेकिन तेजस्वी यादव ने उन्हें जबरन रोक कर रखा और उनके अनुरोध करने के बाद भी उन्हें घर जाने का इजाजत नहीं दिया। 

उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव उन्हें जबरन रोक रहे थे। जिसके बाद दूसरी बार पुलिस आकर उन्हें उनके घर लेकर गई। वहीं चेतन आनंद ने अपने खिलाफ हो रहे बयानबाजियों को लेकर कहा कि, हमारे खिलाफ जिसको जो बोलना है वह बोले, लेकिन अगर मेरे परिवार के बारे में कोई भी कुछ बोलेगा तो वह बख्शा नहीं जाएगा। 

बीते दिन चेतन आनंद ने कहा था कि, तेजस्वी यादव जी मेरे भाई की तरह हैं। इसलिए वह क्या बोलते हैं, इसे मैं अपने दिल से नहीं लगाना चाहता हूं। लेकिन उनके कई लोगों ने हमलोगों को गालियां दी है। इस दौरान उन्होंने कुछ माह पहले ठाकुर का कुआं विवाद की याद दिलाते हुए कि ठाकुर का पानी हम सबको पिलाएंगे।



Suggested News