बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश आज रवाना होंगे ब्रिटेन, एक सप्ताह के दौरे के दौरान साइंस सिटी का करेंगे अध्ययन

मुख्यमंत्री नीतीश आज रवाना होंगे ब्रिटेन, एक सप्ताह के दौरे के दौरान साइंस सिटी का करेंगे अध्ययन

दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी गुरुवार को ब्रिटेन जाएंगे. विदेश रवानगी के लिए सीएम नीतीश बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं.  मुख्यमंत्री नीतीश के साथ राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी इंग्लैंड जाएंगे. मुख्यमंत्री इंग्लैंड की साइंस सिटी देखेंगे. 

सीएम नीतीश के इंग्लैड दौरे को लेकर जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार भारत का सबसे बड़ा विज्ञान शहर स्थापित करने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके और जानकारी के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 मार्च से 12 मार्च तक इंग्लैंड के दौरा पर रहेंगे.

सीएम नीतीश की विदेश यात्रा 7 दिनों की होगी. वह साइंस सिटी में जाकर अवलोकन और अध्ययन करेंगे.  इंग्लैंड में आधुनिक तकनीक से साइंस सिटी का निर्माण हो रहा है.  मुख्यमंत्री नीतीश इसका जायजा लेंगे. नीतीश कुमार के स्कॉटलैंड जाने की भी संभावना है.


Suggested News