बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान, बिहार में फैक्ट्रियों को लगाने को लेकर किया बड़ा ऐलान

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान, बिहार में फैक्ट्रियों को लगाने को लेकर किया बड़ा ऐलान

PATNA: लोजपा(रा) के चीफ और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार पटना पहुंचे। चिराग के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट पर सुबह से ही कार्यकर्ता पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं ने डोल नगाड़े के साथ चिराग पासवान की जोरदार स्वागत किया। चिराग पटना पहुंचते ही बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वो बिहार में क्या क्या बदलाव करेंगे। साथ ही चिराग ने केंद्रीय मंत्री बनाने पर धन्यवाद दिया। 

चिराग पासवान ने कहा कि, प्रधानमंत्री के द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। फूड एंड प्रोसेसिंग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि, हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। उन्होंने कहा कि, अक्सर सुना होगा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के माध्यम से हमने हमेशा कहा है कि बिहार में प्रोसेसिंग, यूनिट होने चाहिए, ताकि किसानों के हाथ में ज्यादा आमदनी आए और उनको फायदा हो। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यह मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि, प्रधानमंत्री ने हमें फूड एंड प्रोसेसिंग विभाग की जिम्मेदारी दी है। जिसके माध्यम से आने वाले दिनों में जिम्मेदारी देश भर की है, लेकिन आने वाले दिनों में बिहार में भी कई ऐसे प्रोसेसिंग यूनिट खोले जाएंगे। हाजीपुर का केला हो या मुजफ्फरपुर का लिच्ची, या मखना हो आम हो, जो यहीं पर प्रोसेस्ड हो जाएं पैकिंग हो जाएं, तो ना सिर्फ उससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा। ऐसे में ये जो बड़ी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री के द्वारा मुझे दी गई है उसका मैं पूरे इमानदारी और निष्ठा के साथ इसका पालन करुंगा। 

वहीं नीट मामले को लेकर चिराग ने कहा कि, नीट का विषय गंभीर विषय है, सरकार का दायित्व है कि किसी बच्चे के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी के निगरानी में इस मामले को देखा जा रहा, कई बच्चे री-एग्जाम के पक्ष में हैं कई नहीं है, इस मामले में बहुत सारे पक्ष हैं सबकी जांच हो रही है। ऐसे में विश्वास दिलाता हूं कि छात्रों के हित में फैसला लेंगे। वहीं बिहार में 9 दिनों में 5 पुल गिरने को चिराग ने कहा कि, ये दुर्भाग्य पूर्ण है, सीएम इसकी जांच कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में जितने भी नवनिर्माण होंगे गुणवक्ता के साथ हो इसको सुनिश्चित किया जाएगा। इन मामलों में जो दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी। 

Suggested News