बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण की तिथि टालने का किया अनुरोध

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण की तिथि टालने का किया अनुरोध

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजभवन पहुँचकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल से आज अपने चाईबासा भ्रमण की जानकारी साझा की. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा पंचायत के बुरुगुलीकेरा गांव में हुई 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या से मन व्यथित है. 

उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इस घटना से व्यथित मन को देखते हुए कल होने वाले मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख को टाल दिया जाय. राज्यपाल से मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की आज सुबह भी राज्यपाल से मुलाकात हुई थी. 

कल शपथ ग्रहण के लिए 1 बजे का समय मिला था. लेकिन चाईबासा की घटना से मन में मायूसी है. उन्होंने कहा की आनन-फानन में शपथ ग्रहण कराना इच्छा के विरुद्ध होगा. 

मुख्यमंत्री ने बताया की राज्यपाल ने कहा की हम देखते है. लेकिन कल का समय मिल चुका है. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News