बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश कल विधानसभा चुनाव अभियान का करेंगे आगाज, बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी जेडीयू!

सीएम नीतीश कल विधानसभा चुनाव अभियान का करेंगे आगाज, बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी जेडीयू!

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में जेडीयू भी अपना भाग्य आजमाएगी।इसको लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।पार्टी में जान फूंकने के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल रांची दौरे पर आएंगे।सीएम नीतीश रांची में जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।चुनाव से पहले नीतीश कुमार का रांची दौरा झारखंड जेडीयू के लिए काफी अहम है।

बता दें कि झारखंड जेडीयू ने सात सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे और चुनाव का शंखनाद करेंगे।झारखंड़ जदयू अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि सात सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा भी करेंगे।

झारखंड में बीजेपी से दो-दो हाथ करेगी जेडीयू

बताया जा रहा है कि झारखंड में जेडीयू बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। बीजेपी के साथ जेडीयू का समझौता सिर्फ बिहार तक ही सीमित है। वैसे माना जा रहा है कि झारखंड में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है।बता दें कि झारखंड़ में पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह लगातार कैंप कर रहे हैं।



Suggested News