बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी कई सुविधायें

सीएम नीतीश ने राजगीर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी कई सुविधायें

NALANDA : बिहार में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा राजगीर में 750 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया है, जो जल्द ही देश के शीर्ष खेल केंद्रों में शुमार होगा। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया।

यह अकादमी सिर्फ एक खेल केंद्र नहीं, बल्कि एक विश्वस्तरीय खेल परिसर होगा। यहां एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ, स्विमिंग पूल और कई अन्य खेल सुविधाएं होंगी। अकादमी में खिलाड़ियों को आवासीय और गैर-आवासीय दोनों तरह की सुविधाएं मिलेगी। 

राज्य सरकार ने बिहार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की भी स्वीकृति दी है। यह विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान और खेल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करेगा।  इस अवसर पर राज्य के 9 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और भारतीय महिला हॉकी टीम एक प्रदर्शनी मैच खेली गई।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks