बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

सीएम नीतीश के चहेते विधायक का दावा, रूपौली विधानसभा उपचुनाव में सबसे आगे है बीमा, तीसरे नबंर पर जदयू...

सीएम नीतीश के चहेते विधायक का दावा, रूपौली विधानसभा उपचुनाव में सबसे आगे है बीमा, तीसरे नबंर पर जदयू...

BHAGALPUR: रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। राज्य में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं रूपौली में चुनावी प्रचार भी तेजी से जारी है। राजद-जदयू अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन सीएम नीतीश रूपौली में चुनावी सभा को भी संबोधित किया था। वहीं अब रूपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने ही पार्टी के उम्मीदवार के हार का ऐलान कर दिया है। दरअसल, रूपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि राजद उम्मीदार बीमा भारती पहले पोजिशन पर रहेगी। हमारा उम्मीदवार(जदयू प्रत्याशी) तीसरे नंबर पर। 

वहीं उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, निर्दलीय ने बिहार के सभी राजपुत क्रिमिनल को इकट्ठा किया है। बता दें कि अपने बड़बोलेपन से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने उम्मीदवार शंकर सिंह  को लेकर वीवादित टिप्पणी की है। यहाँ तक की गोपाल मंडल ने महागठबंधन उम्मीदवार बीमा भारती को मजबूत उम्मीदवार बताया लेकिन यह भी कहा कि अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल को जिताएंगे। 

उन्होंने कहा कि बिहार का जितना राजपुत क्रिमिनल था सब शंकर सिंह को जिताने पहुँच गया है। लोगों में दहशत का माहौल है।  शंकर सिंह एके 47 लेकर दौड़ता था वह हार्ड क्रिमिनल है। उसका लिब्रेसन ग्रुप है। बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने फैजान ग्रुप बनाया था लिब्रेशन ग्रुप को सैंत दिया। हमलोग सब कलाधर मंडल के लिए लगे हैं लेकिन शंकर सिंह को टक्कर बीमा भारती दे सकती है। 

गोपाल मंडल ने कहा कि, जदयू को तो नुकसान की नुकसान है। पहले पोजीशन पर अभी बीमा भारती है। सेकेंड नम्बर शंकर सिंह है। तीसरे पर हमारे उम्मीदवार है लेकिन हम लोग मेहनत कर उन्हें पहले नम्बर पर लाएंगे। बीमा भारती ने धोखा दिया था लेकिन उसे पनिशमेंट मिल गया। कलाधर मंडल बैकवर्ड समाज को बचा नहीं सकता है। बीमा भारती के पति अवधेश ही बैकवर्ड का रक्षा किया है, करता रहेगा। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Editor's Picks