बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP पर CM नीतीश का तंज, बोले- उनके बारे में मत पूछिए... ललन सिंह बताएंगे

RCP पर CM नीतीश का तंज, बोले- उनके बारे में मत पूछिए... ललन सिंह बताएंगे

पटना. सीएम नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को हल्के में लेते हुए कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। मीडिया ने आरसीपी सिंह को लेकर एक प्रश्न किया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके बारे में मत पूछिये, वे इतने काबिल नहीं है कि मैं उसके बारे में कुछ कहूं। उनके बारे में जो भी पूछना है, वह ललन सिंह से पूछिए। वही बताएंगे। 

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के खिलाफ बागी हुए आरसीपी सिंह ने गुरुवार को ऐलान किया कि वे भाजपा में शामिल होंगे। आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से दोहराया कि नीतीश सात जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जदयू का राजद में विलय निश्चय है। इस पर सीएम से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बता करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया।

आरसीपी ने फिर से नीतीश कुमार के दावों को फर्जी बताते हुए कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में उनके मंत्री बनने का निर्णय नीतीश कुमार और ललन सिंह की सहमति से हुआ था। अब उन्हें लेकर भ्रामक बातें की जा रही है। उनहोंने कहा कि भाजपा में कब शामिल होंगे, इसकी घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी। नीतीश कुमार के राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने को उन्होंने जनमत और जनादेश का अपमान बताया।


Suggested News