बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में लालू राबड़ी के शासनकाल पर सीएम नीतीश ने कसा तंज, कहा 17 महीनों में नौकरी देने का भ्रम फैला रहे तेजस्वी

बांका में लालू राबड़ी के शासनकाल पर सीएम नीतीश ने कसा तंज, कहा 17 महीनों में नौकरी देने का भ्रम फैला रहे तेजस्वी

BANKA : बांका में अमरपुर शहर के डुमरामा हाई स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज, बांका के भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर, एनडीए प्रत्याशी गिरिधारी यादव, धौरेया के पूर्व विधायक मनीष कुमार, राज्यसभा सांसद संजय झा समेत एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बुके व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 19 वर्षो के कार्यकाल के दौरान बिहार से जंगलराज का खात्मा किया गया है। पूर्व में शाम ढलने के बाद महिलायें घर से नहीं निकलती थी। अब महिलायें देर रात्री तक बैखोफ होकर मार्केटिंग करती है। सड़को की हालत बद से बदतर थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सड़कों को दुरूस्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को शहर की सड़को तक जोड़ने का कार्य किया। बिजली, शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बद से बदतर थी। जिसमें सुधार करते हुए  ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय, उपस्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया। 

उन्होंने बताया कि गरीब घर की लड़की आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाती थी। जिसमें सुधार करते हुए छात्रवृत्ति योजना, पोशाक योजनाएं ,साईकिल योजना चलाकर गरीब व मेघावी छात्र छात्राओं को शिक्षित करने का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने 2005 में सत्ता संभाली थी। उस समय का राज्य का बजट 24 हजार करोड़ का था। 19 साल के कार्यकाल में बजट को बढ़ाकर दो लाख 72 हजार करोड़ कर दिया। मैट्रिक पास करने पर दस हजार, इंटर पास करने पर 25 हजार तथा स्नातक पास करने पर 50 हजार की सहायता राशी छात्राओं को दी जा रही है। नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। जिस कारण आज बिहार में तीस हजार महिला पुलिस कर्मी है जो किसी और राज्य में नहीं है। हर घर नल योजना के तहत सभी घरो में नल पहुंचाया गया। 

विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राजद के राज में कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने सात निश्चय के तहत चार लाख लोगो को नौकरी दिया। एक लाख की बहाली होने वाली है जबकि तीन लाख की बहाली के लिए प्रक्रिया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनावी सभा के दौरान आम लोगो से कहते हैं कि 17 महीने में उन्होंने युवाओ को नौकरी दिया है। लेकिन सिर्फ उनका चुनावी जुमला आम लोगो को दिगभ्रमित करने के लिए है। पंद्रह साल की सरकार में जिन्होंने बिहार की जनता के लिए कुछ नही किया। वह अब क्या करेंगे? राजद की सरकार में दंगे फसाद होते थे। उन्होंने अपने 19 साल के कार्यकाल के दौरान दंगे फसाद रोकते हुए कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। साठ साल से पुरानी मंदिर की भी घेराबंदी कराते हुए बिहार में अमन चैन कायम किया। बांका के लिए भी उन्होंने पोलटेकनिक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय समेत अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। महिला के शिक्षित होने की वजह से प्रजनन दर में काफी कमी आई है। डेढ़ वर्ष पुर्व की किये गये सर्वे में प्रजन दर बिहार की 09.09 प्रतिशत हो गई है। पंचायत चुनाव तथा नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर स्वयं सहायता समुह का गठन किया गया। विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूह का गठन किया गया। जिसे देश में आजिविका समूह का नाम दिया। आज आजिविका समुह से जुड़कर महिलाये हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। 

उन्होंने आम लोगो से किसी के बहकावे में नहीं आकर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज चार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हो रहा है। जहां आम लोग बढ़ चढ़कर एनडीए के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास कार्य हुआ है। आज बिहार का नाम विदेशो में भी गुंज रही है। भाजपा के विधायक सह पुर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुरे देश में विकास ने रफ्तार पकड़ी है। उन्होंने आम लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आपका एक -एक मत मोदी जी को जायेगा और अबकी बार चार सौ के पार सीट जीतकर मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेकर देश का नाम विश्व स्तर पर ऊँचा करेंगे। भवन निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बांका जिले के अंदर विकास काफी तीव्र गति से हो रही है। अमरपुर में बाई पास की निर्माण से लेकर कई विकास कार्य मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया जा रहा है। राज्य सभा सांसद संजय झा ने मौजूद लोगों से एनडीए प्रत्याशी गिरिधारी यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि बिहार की चालीसों सीट पर एनडीए की जीत होगी। सभा को अमरपुर विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर, लोजपा की जिलाध्यक्षा बेबी यादव, सुलतानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, धौरैया के पुर्व विधायक मनीष कुमार, अमरपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा, भाजपा की जिलाउपाध्यक्षा नीलम सिंह आदी वक्ताओ ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन ब्रजेश मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन जदयु के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य  जदयु के प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, पंकज दास, प्रशांत कापरी, सब्बू भगत, अरविन्द यादव, अरूण सिंह, सुदीन कापरी, जयराम यादव समेत हजारो की संख्या में आम लोग उपस्थित थे।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News