बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मायरा और डॉ.डीवाई पाटिल स्कूल का हुआ कोलेबोरेशन, चेयरमैन ने बताया कैसे होता है छात्रों की क्षमता का विकास

मायरा और डॉ.डीवाई पाटिल स्कूल का हुआ कोलेबोरेशन, चेयरमैन ने बताया कैसे होता है छात्रों की क्षमता का विकास

PATNA: डॉ. डीवाई पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मायरा तथा डॉ. डीवाई पाटिल स्कूल के कोलेबोरेशन के अवसर पर एक प्रेस वार्ता रखी गई थी। जिसमें विद्यालय की दोनों शाखाओं के अध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह, उपाध्यक्ष अमरेंद्र मोहन सिंह. (कुरकुरी, अनिशाबाद शाखा के अध्यक्ष ऋतुराज सिंह, प्रधानाचार्या विभा सिंह, उप प्रधानाचार्य अरुण कु० सिंह तथा मायरा शिक्षण संस्थान के संस्थापक मनीष कु० तथा सह संस्थापक शिवराम कृष्ण ने रिपोर्टरों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिया।

विद्यालय में शिक्षा के स्तर को उन्नत करने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिसका जवाब देते हुए विद्यालय के अध्यक्ष प्रेमरंजन ने कहा गया कि "हमारा विद्यालय छात्रों को आज की इस प्रतियोगिता पूर्ण जीवन में कौशल विकास कार्यक्रम, तकनीकी शिक्षा, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सोल्विंग तकनीक की सहायता से शिक्षित कर रहा है। जिसके द्वारा छात्रों में नेतृत्त्व करने की क्षमता का विकास हो रहा है। 

साथ ही यहां रोजगारोमुखी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। मायरा संस्थापक द्वारा बताया गया कि उनकी संस्था भारत के कई राज्यों में संचालित हो रही है। जिसका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। हमारी संस्था छात्रों को पूपीएससी, केट, क्लैट, निट तथा एनडीए की भी तैयारी करवाते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा सिंह ने कहा कि हमारा विद्यालय अंग्रेज़ी माध्यम में केवल छात्रों को शिक्षित ही नहीं करता।

अपितु उन्हें रोजगारोनामुखि शिक्षा देकर आत्मनिर्भर भी बनाता है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य ने रिपोर्टर द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। अंत में मापरा के सह संस्थापक शिवराम ने कहा कि हमारी संस्था विद्यालय के साथ कदम से कदम मिलाकर विद्यालय के छात्रों को ना केवल आत्मनिर्भर बनायेगी बल्कि उनका सर्वांगीण विकास भी करेगी।

पटना से अभिजित की रिपोर्ट

Suggested News