बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक अजीत शर्मा ने खोल दी पोल, कहा- भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों का हुआ घोटाला,अधिकारियों पर हो कार्रवाई

विधायक अजीत शर्मा ने खोल दी पोल, कहा- भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों का हुआ घोटाला,अधिकारियों पर हो कार्रवाई

पटनाः बिहार विधानसभा में आज नगर विकास विभाग के बजट पर चर्चा हुआ। चर्चा में भाग लेते हुए भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने शहरों की विकास और स्मार्ट सिटी योजना की पोल खोलकर रख दी।उन्होंने सदन में कहा कि स्मार्ट सिटी की हकीकत देखनी हो तो चले जाइए भागलपुर। वहां आपको स्मार्ट सिटी योजना की हकीकत सामने आ जाएगी।

उन्होंने सदन में कहा कि 2016 में भागलपुर को स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित किया गया।इतनें दिनों में शहर को स्मार्ट बनाने के लिए करोड़ों रू पानी की तरह बहाए गए लेकिन शहर की सूरत नहीं बदली। अधिकारियों ने शहर को स्मार्ट बनाने के नाम पर सरकारी राशि का जमकर वारा-न्यारा किया है।

शहर को चमकाने के लिए पानी की तरह पैसे बहाए गए लेकिन शहर की स्थिति और भी बदतर हो गयी।उन्होंने सदन में बताया कि भागलपुर स्मार्ट सिटी को आज तक कार्यपालक पदाधिकारी नहीं मिल पाया है।

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने बिहार सरकार से मांग किया कि भागलपुर शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर जो घोटाले किए गए हैं उसकी उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

आपको बता दें कि आज बिहार विधानसभा में नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने विभाग का 51 अरब 58 करोड़ रू का बजट पेश किया है।जिस पर आज दिन भर वाद-विवाद चलता रहा। 


Suggested News