बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, कहा- 'हमारे नेता को उंगली दिखाने वाले की उंगुली काट लेंगे'

नवादा में कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, कहा- 'हमारे नेता को उंगली दिखाने वाले की उंगुली काट लेंगे'

नवादा. कांग्रेस के एक नेता ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो हमारे नेता (राहुल गांधी) को उंगली दिखाएगा, हम उसकी उंगली काट लेंगे। यह बयान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राम नरेश सिंह ने दिया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान भाजपा नेता पर जमकर हमला बोला और कहा कि आने वाला समय में हम लोग मोदी सरकार का ईंट से ईंट बजा देंगे।

दरअसल, मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस की ओर से सत्याग्रह शुरू किया गया है। राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता विरोध कर रहे हैं। इस दौरान नवादा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि ईडी को पिंजरे का तोता बना दिया गया है, लेकिन हमलोग डरने वाले नहीं हैं, बल्कि संघर्ष करने वाले हैं। अगर कोई हमारे नेता पर उंगली भी दिखाने की कोशिश करेगा तो उसकी उंगली काट लेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों पर किसी भी प्रकार का कोई ईडी का छापा नहीं पड़ता है।


कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश कुमार मनट के देखरेख में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। यहां पर उन्होंने कहा है कि जिस तरह से भाजपा के नेताओं के द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। आने वाला समय में हम लोग ईंट से ईंट बजाकर सरकार का विरोध करेंगे। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन के लिए भी हम लोग तैयार हैं।

Suggested News