CORONA LOCKDOWN : स्वास्थ्यकर्मियों के बाद अब पुलिसवालों की सभी छुट्टी रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश

PATNA : प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के बाद से सरकार लगातार नए आदेश जारी कर रही है। इस कड़ी में अब सरकार ने बिहार पुलिस ने अपने अफसरों और जवानों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। राज्य में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।  आदेश की प्रति सभी रेंज आईजी-डीआईजी और एसएसपी व एसपी को भेज दी गई है।

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के एडीजी के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार कहा गया है कि लॉकडाउन को सफलतापूर्वक लागू करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसके कारण अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश अगले आदेश तक रद्द किए जाते हैं। सिर्फ विशेष परिस्थिति में केस-टू-केस के आधार पर अवकाश स्वीकृत होगा। 

बता दें बिहार में 5 मई से लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। जिसे फिलहाल 15 मई तक के लिए लागू किया गया है। इस दौरान लॉकडाउन को लेकर लोग गंभीरता से पालन करें, इसके लिए अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे पहले महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों की भी छुट्टी रद्द कर दी थी।

Nsmch
NIHER