बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना काल के बीच लॉन्च हुआ ये अनोखा मास्क, 8 भाषाओं को कर सकता है ट्रांसलेट

कोरोना काल के बीच लॉन्च हुआ ये अनोखा मास्क, 8 भाषाओं को कर सकता है ट्रांसलेट

DESK : कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. अब तो लोग इस वायरस के संक्रमण के साथ जीना सीख चुके हैं. वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना उपयोगी बताया गया है. ऐसे में उपयोगिता को देखते हुए बाजार में भी अलग-अलग तरीके के मास्क उपलब्ध है. इसी बीच जापान के एक रोबोटिक्स स्टार्टअप ने एक ऐसा मास्क तैयार करने का दावा किया है जो एक साथ दो काम कर सकता है. यानी वह आपकी सुरक्षा करने के साथ-साथ 8 भाषाओं में ट्रांसलेट भी कर सकता है. 

इससे आपको डबल फायदा होगा. पहला कि आप वायरस के संक्रमण से खुद को सुरक्षित रख सकेंगे और दूसरा कि आप बेहतर संवाद भी स्थापित कर पाएंगे. अगर आपको किसी भाषा में बात करने में दिक्कत होती है, तो आपको ये मास्क काफी हेल्प करेगा. इससे आप 8 भाषाओं में बात कर सकते हैं. 

सी फेस नाम का ये मास्क प्लास्टिक का बना है, जिसे एक स्टैंडर्ड साइज के मास्क के ऊपर पहना जा सकेगा. इसे ब्लूटूथ के सहारे पहनने वाले स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकेगा. वहीं ऐप की मदद से भाषाओं का ट्रांसलेशन संभव होगा. 

कोरोना काल के बीच लॉन्च हुआ ये अनोखा मास्क, आठ भाषाओं को कर सकता है ट्रांसलेट

जानिए क्या है मास्क की खासियत

यह एक स्मार्ट मास्क है।
मास्क इंटरनेट से कनेक्ट होता है।
यह मास्क आपके फोन में आए संदेश को पढ़कर सुना सकता है।
यह मास्क जापानी भाषा का आठ अन्य भाषाओं में अनुवाद कर सकता है।
मास्क वॉयस कमांड मिलने के बाद यह फोन कॉल भी कर सकता है।

जानिए मास्क की कीमत

इस स्मार्ट मास्क के कीमत की बात करें तो यह तो यह 40 डॉलर (लगभग 3000 रुपए) का आता है। एक वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस मास्क का नाम सी-मास्क रखा है, यह स्मार्ट मास्क एक स्टैंडर्ड मास्क के ऊपर ही फिट होगा।


Suggested News