चतरा: जिले की पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब दस किलोग्राम अफीम बरामद किया गया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस के द्वारा वाहन की जांच की जा रही थी।
इसी बीच तस्कर वहां से गुजर रहा था। वाहन जांच को देखकर उसने बाइक वहीं खडी कर दी और भागने की कोशिश की। जिसके बाद उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
तस्कर की बाइक से मिले थैले की जब जांच की गयी तो उसमें से नौ किलो 750 ग्राम अफीम बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गयी है।