बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना जंक्शन के पास संचालित होटल के कमरे में मिला युवक का शव, तीन दिन से बंद था कमरा

पटना जंक्शन के पास संचालित होटल के कमरे में मिला युवक का शव, तीन दिन से बंद था कमरा

PATNA : पटना जंक्शन के पास संचालित एक होटल के कमरे से एक युवक का शव  बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने तीन दिन पहले ही होटल में चेकइन किया था। जिसके बाद से वह बाहर नहीं निकला था। आज कमरे से आ रही बद्बू के बाद होटल के स्टाफ ने कमरा खोला तो उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवघर का था निवासी 

कोतवाली पुलिस ने मृतक के पास मिले  सामान से उसकी पहचान की है। मृतक का नाम वासुकीनाथ शर्मा बताया गया  है। वह बरही,देवघर झारखंड का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसका शव जंक्शन के पास संचालित आदर्श होटल के कमरे से बरामद किया गया है। 

होटलकर्मियों की मानें तो बीते 10 दिसंबर को वह होटल में पहुंचा था। जिसके बाद से उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। आज कमरे से बद्बू आनी शुरू हो गयी। जिसके बाद पुलिस  को सूचित किया गया और उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया। फिलहाल, पुलिस कमरे की तलाशी में जुट गई है।



Suggested News