जमुई पॉलीटेक्निक कॉलेज में पंखे से झूलता मिला छात्रा का शव, दो पहले गर्ल्स हॉस्टल में आई थी रहने

JAMUI : जमुई के कल्याणपुर स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 404 में शालिनी कुमारी नाम की छात्रा का पंखे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
कॉलेज कर्मियों ने बताया की सुबह नाश्ते पर नहीं आने के बाद हॉस्टल वार्डन ने दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नही मिला तो कॉलेज प्रशासन को खबर किया गया। मौके पर पहुंचे कॉलेज प्रशासन ने बताया की दरवाजा खोलने के पश्चात शालिनी का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। हॉस्टल वार्डन ने बताया मात्र दो दिन पहले ही शालिनी हॉस्टल में आई थी। मौके पर जमुई सदर थाना प्रभारी राजीव तिवारी पूरे दल बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ने बताया की प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है सुसाइड नोट भी शव के पास बरामद किया गया है। लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस घटना का खुलासा जमुई पुलिस के द्वारा की जायेगी। वहीं सुबह सुबह इस घटना की खबर पूरे जमुई शहर में आग की तरह फैल गई है।
मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्रा लखीसराय जिले की रहने वाली है जो की दो दिन पहले ही अपने माता पिता के साथ कॉलेज के हॉस्टल में शिफ्ट होने आई थी। जिसका शव आज तड़के सुबह हॉस्टल के कमरे से मिला। खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है।