भागलपुर में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव के निवासी नागेश्वर मंडल के 24 वर्षीय पुत्र दिलों मंडल का शव गांव के सटे कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। 


मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की भांति 9:00 बजे रात को  खाना खा कर दियारा अपने बाशा रहने के कारण जा रहा था। युवक उसी समय से गायब था। वही सुबह 6:30 बजे लोग जब खेत की ओर निकले तो फंदे से लटकता हुआ शव देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई।  

इस घटना के पीछे कई तरह की चर्चाएं हो रही है। 2016 ईस्वी में आपसी रंजिश में मृतक के बड़े भाई रंजीत मंडल द्वारा गांव में ही विवाद हुआ था। जिसमें मृतक को गोली भी मार दिया गया था। जिसमें गोली उसके पीठ में अब भी फंसा हुआ था। 

 घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पहुंची ओर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News