बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ पर जानलेवा हमला, धान लगाने के लिए मजूदर को लेकर हुआ था विवाद

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ पर जानलेवा हमला, धान लगाने के लिए मजूदर को लेकर हुआ था विवाद

PRAYAGRAJ : यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब यहां अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि मंत्रियों का परिवार भी सुरक्षित नहीं है। यहां योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के बड़े भाई और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ पर जानलेवा हमला किया गया है। उन पर यह हमला चित्रकूट में किया गया है। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में चित्रकूट से प्रयागराज रेफर किया गया है। 

बताया गया कि रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी गांव के मजरा हनुमानगंज में मंत्री के बड़े भाई अरुण रहते हैं। उनकी पत्नी पुष्पलता पटेल ग्राम प्रधान हैं। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गांव के रमेश शुक्ला का बेटा देवराज गांव में मजदूर लेने गया हुआ था। अरुण ने मजदूरों से कहा था कि पहले उनके करीबी छोटा पटेल का धान लगाएं फिर कहीं जाएं। इसी बात को लेकर देवराज का अरुण से विवाद हो गया। 

देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और गुस्से में देवराज ने अरुण पर हमला कर दिया। देवराज की ओर से कई और लोग आ गए और अरुण को जमकर पीटा। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।

सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मामला योगी और मोदी सरकार में मंत्रियों के परिवार से जुड़ा होने के कारण जिले की पुलिस फोर्स फास्ट हो गई है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हमलावरों की तलाश हो रही है। पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। एसपी ने बताया कि अरुण की तहरीर पर देवराज समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ राजापुर व थाना प्रभारी रैपुरा ने घटनास्थल पर सांग बरामद किया है। घटना के बाद फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।


Suggested News