बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों की प्रतिनियुक्ति, बनाए गए संपर्क पदाधिकारी, जानें....

बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों की प्रतिनियुक्ति, बनाए गए संपर्क पदाधिकारी, जानें....

PATNA: राजधानी पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 17 जून को होगी. बैठक में बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले पदाधिकारियों के संपर्क पदाधिकारी के तौर पर बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. ये अधिकारी 15 से लेकर 18 जून तक गृह(कारा) विभाग में प्रतिनियुक्त रहेंगे।

इसके पहले बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर के 6 पदाधिकारियों को  भी गृह विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया था. ये अधिकारी 12 जून से लेकर 18 जून तक गृह(कारा) विभाग में प्रतिनियुक्त रहेंगे। बिहार प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था उनमें अरूण कुमार सिंह...संयुक्त सचिव विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, विनायक मिश्र प्रशासनिक पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग, अजीव वत्सराज विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग, मनोज कुमार चौधरी ओएसडी बीपीएसी, राजेश कुमार उप सचिव स्वास्थ्य विभाग और मुकल पंकज मणि अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिहारशरीफ शामिल हैं.

देखें लिस्ट....


Suggested News